Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- देखते ही देखते बरसाती नाले में बह गया बाइक सवार, देखिए लाइव वीडियो

Haldwani news बरसात के मौसम में लगातार प्रशासन और पुलिस द्वारा लोगों को नदियों के किनारे न जाने और सड़कों पर बह रहे रपटों को पार न करने की लाख हिदायत दी जाती है। बावजूद उसके कुछ लोग ऐसे हैं जो लगातार लापरवाही करते हैं और मौत को दावत देते हैं, उनके लिए यह वीडियो बेहद जरूरी है घटना हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र की है, जहां बहने वाले रपटे में पुलिस द्वारा लोगों को पार न करने की हिदायत देने के बावजूद लापरवाह लोग इसे पार करने की कोशिश करते हैं और मौत के मुंह तक पहुंच जाते हैं।

वह तो भला हो मौके पर खड़ी पुलिस का जिन्होंने बाइक सवारों को बचा लिया। नहीं तो कोई भी अनहोनी हो सकती थी। दरअसल पिछले दो दिनों से लगातार बरसात होने की वजह से मैदानी क्षेत्र में नदी, नाले, नहरे और बरसाती रपटे उफान पर हैं, हल्द्वानी से खटीमा टनकपुर रोड पर चोरगलिया के पास सड़क पर बहने वाले रपटे में दो बाइक सवार पुलिस के मना करने के बावजूद उसे पार करने के लिए जबरन चले गए और बह गए वहां मौजूद चोरगलिया थाना पुलिस ने बमुश्किल उन्हें बचाया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]