Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : विजिलेंस ने 6 हजार की रिश्वत के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को किया गिरफ्तार…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य में लगातार भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई कर रहे हैं आज विजिलेंस ने विभाग की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई में चिकित्सा प्रतिपूर्ति के भुगतान से जुड़े एक मामले में 6,000 रुपये रिश्वत लेते हुए महानिदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखंड के वरिष्ठ सहायक मुकेश कोटियाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता की ओर से पहले ही सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि कोटियाल ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति की फाइल पास करने के एवज में 8,500 रुपये की मांग की थी, जिसमें से 2,500 रुपये पहले ही दिए जा चुके थे। सतर्कता विभाग के एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि आरोपी को आज रिश्वत की शेष राशि लेते हुए टीम ने पकड़ा। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है, और मामले की आगे की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]