Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – वाहनों की धुलाई पर प्रशासन ने लगाई रोक,सिटी मजिस्ट्रेट ने वाशिंग सेंटरो का किया निरीक्षण…

भीषण गर्मी के चलते हल्द्वानी में लगातार पेयजल संकट गहराता जा रहा है, ऐसे में जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह के निर्देश पर हल्द्वानी शहर और ग्रामीण क्षेत्र के सभी कार वाशिंग सेंटरों में वाहनों की धुलाई पर रोक लगा दी गई है जो कि अगले आदेशों तक जारी रहेगी आज खुद सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने कार वाशिंग सेंटरो पर पहुंच कर सभी को शख्ती से आदेशों का पालन करने के निर्देश दिए हैं उन्होंने बताया हल्द्वानी शहर में पानी की किल्लत बढ़ रही है ऐसे में डीएम नैनीताल में निर्देश दिए हैं कि हल्द्वानी शहर भर और ग्रामीण क्षेत्र में सभी कार वाशिंग सेंटरो पर वाहनों की धुलाई नहीं होगी जिससे काफी हद तक पानी की बचत की जा सकेगी ऐसा नहीं किए जाने पर कार वाशिंग सेंटर के संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी फिलहाल आज सभी कार वाशिंग सेंटरो के मालिकों को नोटिस जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]