Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : यहां निकला 12 फिट लंबा किंग कोबरा क्षेत्र में मचा हड़कंप,वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू…

हल्द्वानी में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब इलाके में लगभग 12 फीट लंबा एक विशालकाय किंग कोबरा सांप देखा गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता मन्नू गोस्वामी को इसकी सूचना दी।मन्नू गोस्वामी ने बिना देर किए फतेहपुर रेंज के रेंजर संजीव कुमार को इस घटना की जानकारी दी। रेंजर के निर्देश पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम, जिसमें मनोज रावत, दीपू जोशी, खड़क सिंह और घनश्याम शामिल थे, तत्काल मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक कार्रवाई करते हुए साँप को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया।रेस्क्यू टीम द्वारा बताया गया कि पकड़ा गया सांप किंग कोबरा प्रजाति का है, जिसकी लंबाई लगभग 12 फीट थी। यह सांप ज़हरिला और आक्रामक होता है, लेकिन समय रहते रेस्क्यू कर लिए जाने से कोई जनहानि नहीं हुई।वन विभाग की टीम ने सांप को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर जंगल में छोड़ने की प्रक्रिया अपनाई है। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली और रेस्क्यू टीम व मन्नू गोस्वामी के प्रयासों की सराहना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]