Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : ई रिक्शा चोरी का परिवहन विभाग की टीम ने किया पर्दाफाश…

परिवहन विभाग की सतर्कता और जांच अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने हाल ही में एक बिना नंबर प्लेट वाले ई-रिक्शा को पकड़ा, जो जांच में दिल्ली से चोरी हुआ निकला। आरटीओ प्रशासन संदीप सिंह ने बताया कि सितंबर 2024 में चलाए गए अभियान के दौरान यह ई-रिक्शा पकड़ा गया था। दस्तावेजों की जांच के लिए रोके गए इस रिक्शा का चालक मौके से फरार हो गया था। प्रवर्तन टीम ने रिक्शा का चेसिस नंबर जांचने के बाद चालान किया और इसे ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया। इसी दौरान, असली मालिक को चालान का मैसेज मिला, जिससे पता चला कि यह रिक्शा दिल्ली से चोरी हुआ था। रिक्शा का मालिक वाहन छुड़वाने के लिए दिल्ली पुलिस की टीम के साथ हल्द्वानी आरटीओ पहुंचा और वाहन सुपुर्द करने की मांग की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]