Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- छात्र संघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया ने करवाया मुकदमा दर्ज, सोशल मीडिया पर की गई थी आपत्तिजनक टिप्पणी…

Haldwani news कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी कि छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट का मामला सामने आया है, एमबीपीजी कॉलेज के एक छात्र ने आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया में लिखी है, इस संबंध में छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि ने मुखानी थाने में आरोपी छात्र के खिलाफ तहरीर दी है।

जिस पर मुखानी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, मुखानी एसओ रमेश बोरा ने बताया छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया ने तहरीर में लिखा है कि चुनाव से पूर्व एक छात्र ने उसके खिलाफ दुष्प्रचार कर वीडियो वायरल किया था, जिसकी शिकायत हल्द्वानी कोतवाली में दर्ज कराई थी, उसी आरोपी छात्र के एक साथी मुकेश ने 31 मार्च को इंस्टाग्राम में एक वीडियो पोस्ट की है,

जिसमें उनके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई है, ऐसे में रश्मि की सम्मान और छवि को ठेस पहुंची है, फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]