Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने शातिर सपेरों के काले कारनामों के राज का किया पर्दाफाश…

एसएसपी नैनीताल मन्जुनाथ टीसी ने शातिर सपेरों के काले कारनामों के राज का किया पर्दाफाश

हल्द्वानी व मुखानी क्षेत्र में बहुमूल्य सोने-चॉदी के आभूषणों पर किया था हाथ साफ

03 शातिर चोर गिरफ्तार 25 लाख से अधिक के सोने-चॉदी आभूषण व बर्तन बरामद

एसएसपी ने पुलिस टीम को किया पुरुस्कृत

👉मामला-2 कोतवाली हल्द्वानी- दिनांक 05.05.2026 को वादी मनोज कुमार जोशी पुत्र श्री गोपाल दत्त जोशी हरिपुर मोतिया (निकट हरिपुर जमन सिंह इण्डर कालेज) पोस्ट देवलचौड़ रामपुर रोड (हल्द्वानी) जिला नैनीताल द्वारा तहरीर दी गया कि दि0 1-5-2026 को अपने आवास, हरिपुर मोतिया पोस्ट देवलचौड़ रामपुर रोड हल्द्वानी नैनीताल से कोटाबाग गया हुआ था, रात्रि 8.40 बजे के मध्य चोरो द्वारा मेरे घर चोरी की गयी जिसमें मेरा सोना व चाँदी के आभूषण चोरी कर लिया गया है, उक्त के संबध में थाना हाजा में मुकदमा एफआईआर नं0 147/26 धारा 305(ए), 331(4) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना उ0नि0मनोज कुमार के सुपुर्द की गयी।

👉 मामला-2 थाना मुखानी- दिनॉक- 08.05.2026 को वादी लक्ष्मण सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी पूरन पुर कृष्णा पुरम मुखानी द्वारा थाना मुखानी में आकर तहरीर दी कि 30.04.2026 को अज्ञात चोरों द्वारा चैनल व दरवाजे का लॉक तोडकर घर के अन्दर से 4000 रूपये, घड़ी, हेलमेट व पायल चोरी किये जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी। मामले में थानाध्यक्ष श्री सुशील जोशी द्वारा मु0अ0सं0- 57/2026 धारा- 305 ए/331 (4) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना- उ0नि0 राजेन्द्र सिंह धामी के सुपुर्द की गयी।

पुलिस कार्यवाही-

उक्त घटना के तत्काल अनावरण हेतु डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ,जनपद नैनीताल द्वारा सख्त कानूनी कार्यवाही के दिशा – निर्देश व शीघ्र अनावरण के आदेश के क्रम में श्री मनोज कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, श्री अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में श्री विजय सिंह मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, श्री सुशील जोशी थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

  कोतवाली हल्द्वानी एवं मुखानी की संयुक्त गठित टीम द्वारा सुरागरसी, पतारसी, घटनास्थल व उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चैक किये जाने पर, व्यक्ति वादी के घर में ताला तोड़कर घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं जिस संबंध में आस पास के लोगों पूछताछ करने पर पता चला कि 02 लोग संदिग्ध अवस्था में हरिद्वार के नम्बर की बाईक से घूम रहे थे गठित टीम द्वारा ठोस सुरागरसी पतारसी/तलाश करते हुए *आज दिनांक 09.05.2026 को बेल बाबा मंदिर के पास हल्द्वानी से मय चोरी के माल सहित 03 अभियुक्तगण प्रदीपनाथ उर्फ मंदीप, रोहितास उर्फ पोपे उर्फ बासु एवं गुरविन्दर को गिरफ्तार* कर उनके *कब्जे से चोरी किया गया माल बरामद* किया गया। अभियुक्तगणों के समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। 

*पूछताछ पर* अभियुक्त द्वारा बताया गया कि तीनों हरिद्वार में रहते हैं सपेरे का काम करते हैं। नैनीताल घूमने आये थे, वापसी में हल्द्वानी टीपी नगर क्षेत्र में होटल में रूके थे तथा रात को बन्द घरों की रैकी करने के बाद चोरी को अंजाम दिया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्तगणः-

1- प्रदीपनाथ उर्फ मंदीप पुत्र परवीन उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम घोसीपुरा, सपेरा बस्ती चौकी, फेरूपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार.

2- गुरविंदर पुत्र देवीचंद निवासी उपरोक्त उम्र 20 वर्ष।

3- रोहितास उर्फ पोपे उर्फ बासु पुत्र, संतोषनाथ निवासी उपरोक्त उम्र 21 वर्ष

तीनों अभियुक्तों के कब्जे से बरामद माल (25लाख लगभग)

सफेद धातु के 01 कटोरा, 03 पायल के जोड़े, 07 बिछुवे, 03 धागुला, 01 कमरबन्द, 01 पीली धातु का कटोरा एवं प्लेट, 01 हार, 01 चैन, 03 मंगलसूत्र, 03 टिक्की चोटी, 01 जोड़ी कान के टॉप्स, 15 दाने पीली धातु, 02 चोकर, 03 अंगूठी, 18 दाने पौची के, 01 दाना छोटा पीली धातु, 02 टिक्की मंगलसूत्र, 02 दाने मंगलसूत्र, 04 कुण्डे मंगलसूत्र

अभियुक्तगणों का आपराधिक इतिहासः-

अभियुक्त गुरविन्दर के विरूद्ध 1- एफआईआर न0-101/26 चालानी थाना रायपुर
02- एफआईआर न0-57/2026 धारा 305बी/331बी/317(2) चालानी थाना डोईवाला
अन्य अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है

गिरफ्तारी / बरामदगी टीम –

व0उ0नि0 रोहिताश सागर
उ0नि0 मनोज कुमार, चौकी प्रभारी टीपीनगर
उ0नि0 विरेन्द्र चन्द्र, थाना मुखानी
उ0नि0 राजेन्द्र सिंह, थाना मुखानी
हे0कानि0 इसरार नवी, टैक्नीकल टीम
कानि0 दिनेश नगरकोटी, कोतवाली हल्द्वानी
कानि0 अनिल टम्टा, कोतवाली हल्द्वानी
कानि0 प्रयाग जोशी, कोतवाली हल्द्वानी
कानि0 बलवन्त बिष्ट, थाना मुखानी
कानि रविन्द्र खाती, थाना मुखानी
का0 धीरेन्द्र अधिकारी
का0 अनिल गोस्वामी

एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2500 रूपये के ईनाम सेे किया पुरूस्कृत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]