Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- स्मैक को लेकर आपस में भिड़े नशेड़ी, जमकर हुई पत्थरबाजी, वीडियो हुआ वायरल, एसएसपी से मिले पार्षद रवि… (वीडियो)

Haldwani news हल्द्वानी के बद्रीपुरा में एक स्मैक तस्कर और उसके साथियों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसका का वीडियो अब वायरल हो रहा है। यह विवाद स्मैक को लेकर पैदा हुआ। एक स्मैक तस्कर को उसके ही साथियों ने लूट लिया, मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष पार्षद रवि जोशी और स्थानीय लोगो ने पुलिस से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बद्रीपुरा में शनिवार रात कुछ लोगों के बीच मारपीट से हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष पार्षद रवि जोशी ने बताया कि स्थानीय एक युवक स्मैक तस्करी करता है। रात करीब आठ बजे वह आठ-दस साथियों को स्मैक बेचने पहुंचा था। किसी बात पर उनका सौदा नहीं हो पाया। इस पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई।

दूसरे पक्ष के युवकों ने स्मैक छीनकर भागने का प्रयास किया, वही तस्कर और उसके साथी ने उनका पीछा कर पथराव किया। बताया जा रहा है कि इसमें कुछ युवकों को चोटें भी आई। इस दौरान आसपास के लोगों में हड़कंप का माहौल रहा।

उन्होंने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई साथ ही स्थानीय लोगों ने भी वीडियो बना लिया। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष पार्षद रवि जोशी ने एसएसपी पंकज भट्ट से मुलाकात की। उनका कहना था कि आए दिन अराजकतत्व और नशेड़ी वार्ड में हंगामा करते हैं। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने एसएसपी से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]