Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – एसडीएम परितोष वर्मा ने लालकुआं के आपदा प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण,पश्चिमी घोड़ानाला क्षेत्र को लेकर दिए यह निर्देश…

एसडीएम परितोष वर्मा ने विगत रात्रि लालकुआं में हुए जलभराव से प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही सेंचुरी पेपर मिल प्रबंधन को तत्काल पश्चिमी घोड़ानाला क्षेत्र में दीवार लगाने और अपना ड्रेनेज सिस्टम ठीक करने व नाले की साफ सफाई के निर्देश दिए।

गुरुवार को दोपहर बाद लालकुआं पहुंचे उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा ने तहसीलदार व राजस्व विभाग की टीम के साथ पश्चिमी घोड़ानाला और लालकुआं के रेलवे के जल भराव वाले इलाके का स्थल निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी ने लालकुआं में रेलवे के अधिकारियों को रेलवे के बीच से बने निकासी नाला तथा किनारे बने कच्चे नाले को साफ सुथरा रखकर ड्रेनेज सिस्टम ठीक करने के निर्देश दिए ताकि जल भराव की स्थिति में तत्काल पानी की निकासी हो सके। इसके अलावा पश्चिमी घोड़ानाला क्षेत्र में सेंचुरी पेपर मिल की दीवार गिरकर आए हुए सेंचुरी के पानी से हुए जल भराव क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेंचुरी पेपर मिल प्रबंधन के अधिकारियों को तत्काल दीवार लगाने तथा अपने नाले की साफ सफाई करते हुए ड्रेनेज सिस्टम के पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके अलावा स्थानीय प्रशासन को प्रभावित परिवारों को अंबेडकर नगर पार्क भवन में रुक कर उनके भोजन और रखरखाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए, साथ ही बताया कि विगत रात्रि भी राहत कैंप लगाया गया था जिसमें प्रभावित परिवारों को भोजन की व्यवस्था भी प्रशासन द्वारा कराई गई थी।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]