Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: 14 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, भारी बारिश के अलर्ट के चलते DM ने जारी किए आदेश

नैनीताल। मौसम विभाग की ओर से 14 अगस्त को नैनीताल जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर 14 अगस्त, शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के शिक्षण संस्थानों को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी 14 अगस्त को बंद रहेंगे। विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाओं और कार्यालय स्टाफ के लिए भी अवकाश रहेगा।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले के नदी-नालों और गधेरों में तेज जलप्रवाह तथा संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन की आशंका जताई गई है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन यह निर्णय लिया है।हालांकि, नैनीताल शहर क्षेत्र में संचालित आवासीय शिक्षण संस्थानों, जहां छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं, पर यह आदेश लागू नहीं होगा।जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]