Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- सपा सुप्रीमों नेता जी को प्रदेश महासचिव समेत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, लोहियावादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

Haldwani news समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन से देश भर में शोक की लहर है, हल्द्वानी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की,

सपा के प्रदेश महासचिव प्रमुख शोएब अहमद ने कहा की मुलायम सिंह यादव राजनीति के पहलवान थे, जिन्होंने हमेशा गरीब शोषित पिछड़े वर्ग की जनता के लिए काम किया, उत्तर प्रदेश की राजनीति से लेकर केंद्र की राजनीति में हमेशा मुलायम सिंह यादव की दखलअंदाजी रही और मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने हमेशा विकास की रफ्तार को बनाए रखा…

शोएब अहमद ने कहा कि मुलायम सिंह यादव भले ही आज उनके बीच में नहीं है, लेकिन उनका कहा हुआ हर शब्द हमेशा उनके साथ रहेगा, जो मुलायम सिंह यादव को सच्ची श्रद्धांजलि होगी… वही सपा जिलाध्यक्ष डिंपल पांडेय ने बताया की सपा सुप्रीमों नेता जी के चले जाने से लोहियावादी विचारधारा का एक युग चला गया है। डिंपल पांडे ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह लोहियावादी विचारधारा से बहुत प्रभावित हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]