Connect with us

हल्द्वानी- (दु:खद) लोक गायक प्रकाश का निधन, देवभूमि में शोक की लहर…

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- (दु:खद) लोक गायक प्रकाश का निधन, देवभूमि में शोक की लहर…

रामनगर से एक दुखद खबर सामने आ रही है। बरसाती नाले में वाहन बह जाने से उत्तराखंड के लोकगायक की मौत हो गई। टाटा सूमो में सवार आठ लोग भी बह गए। आनन फानन में स्थानीय लोगों की सहायता से फायर ब्रिगेड कर्मियों ने सवार लोगों को निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। लोक गायक की मौत के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया वही पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई।

देर रात कॉर्बेट के जंगल से आए पानी से ढिकुली स्थित बरसाती नाला उफान पर आ गया। बताया जा रहा है कि रात 2.30 बजे के आसपास दिल्ली से आ रही टाटा सूमो नाले में बह गई। सभी दिल्ली से द्वाराहाट के गांव गनौली जा रहे थे। इस दौरान बड़ी मुश्किल से वाहन में सवार लाेगों को बाहर निकाला। इस दौरान दो लोग आगे बह गए। बाद में मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने कार से दोनों को निकाला। आनन फानन में सभी को रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक प्रकाश चंद्र फुलारा की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया।

लेकिन कालाढूंगी से रास्ते में उनकी मौत हो गई। प्रकाश चंद फुलारा उत्तराखंड की लोक गायक थे वह कई लोकगीत गा चुके हैं। उनके निधन पर उत्तराखंड के लोक गायक रमेश बाबू गोस्वामी, बिशन हरियाला, लोकगायिका बबीता देवी, शिबू रावत, नवीन रावत और उत्तरांचल भ्रांति संस्थान दिल्ली ने शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]

To Top