उत्तराखण्ड
हल्द्वानी: रोडवेज कर्मचारियों ने वेतन समेत विभिन्न मांगों को लेकर काठगोदाम में दिया धरना
हल्द्वानी: उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन काठगोदाम शाखा की ओर से कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने समय पर वेतन भुगतान समेत कई मांगों को प्रमुखता से उठाया। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में तीन माह का वेतन समय पर दिए जाने, एरियर का भुगतान किए जाने, संविदा एवं विशेष श्रेणी के कर्मचारियों को नियमित किए जाने तक सामान्य वेतन दिए जाने तथा कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद करने की मांग शामिल रही। धरने में प्रदेश अध्यक्ष मुकेश वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष कुंदन मेहता, क्षेत्रीय मंत्री अजय शर्मा, शाखा अध्यक्ष नीरज कल्याण और शाखा मंत्री पवन कुमार समेत बड़ी संख्या में रोडवेज कर्मचारी मौजूद रहे। धरने का संचालन सतीश लाल ने किया। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जा सकता है।



