Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 65 लाख कीमत की स्मैक के साथ दो गिरफ्तार, SP क्राइम ने किया खुलासा…

हल्द्वानी: लालकुआं में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस की एसओजी और कोतवाली लालकुआं पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान 218.04 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 65.40 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर 2026 को लालकुआं क्षेत्र में सुभाष नगर बैरियर के पास चेकिंग के दौरान अल्टो कार संख्या UP24-H-4787 को रोककर तलाशी ली गई। कार से कुल 218.04 ग्राम स्मैक बरामद हुई।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नदीम खान उर्फ गण्डा, निवासी इन्द्रानगर, पुलभट्टा क्षेत्र, उम्र 36 वर्ष और मो. शफीक उर्फ शफी, निवासी मोहम्मदपुर, थाना बहेड़ी, जिला बरेली, उम्र 51 वर्ष के रूप में हुई है।पूछताछ में आरोपियों ने स्मैक बहेड़ी से खरीदकर लाने की बात बताई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 8/21/60/29 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।कार्रवाई में कोतवाली लालकुआं और एसओजी की टीम शामिल रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने टीम के सराहनीय कार्य के लिए 2,000 रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]