Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: गौलापार के किसानों और चोरगलिया क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले भाजपा मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी, सौंपा ज्ञापन

हल्द्वानी: देहरादून में गौलापार और चोरगलिया क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके मुख्यमंत्री आवास देहरादून में भाजपा मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी के नेतृत्व में मुलाकात की गई। इस दौरान क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में गौलापार के किसानों की प्रमुख समस्या समान्तर के निर्माण कार्य को शुरू कराने, चोरगलिया क्षेत्र के विभिन्न गांवों में नंधौर नदी में बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत करने, आम जनमानस की सुविधा को देखते हुए अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोरगलिया के उच्चीकरण तथा जोगानाली क्षेत्र के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग एक किलोमीटर सड़क निर्माण कराने की मांग प्रमुखता से रखी गई। इस दौरान क्षेत्र की अन्य जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रमुख मांगों को गंभीरता से लेते हुए जनहित में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]