Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – RTO नंद किशोर के निर्देशन में चलाया गया चैकिंग अभियान, 115 वाहनों के चालान और 15 सीज

परिवहन मुख्यालय के निर्देशानुसार दिनांक 17 जुलाई 2024 को डग्गामार यात्री वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान में 115 वाहनों के चालान 15 वाहन सीज किए गए। परिवहन मुख्यालय द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आरटीओ नंद किशोर के निर्देशन में नैनीताल एवं उधम सिंह नगर में बिना परमिट एवं परमिट शर्तों के विरुद्ध संचालित यात्री वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग कार्यवाही की गई।

जिसमें 115 वाहनों के चालान एवं 15 को सीज किया गया है। सायं 8बजे तक अभियोग वार विवरण निम्नवत है, बिना परमिट 25, परमिट शर्त 7, बिना फिटनेस 24, बिना टैक्स 43, ओवरलोड यात्री 30, बिना लाइसेंस 32, बिना प्रदूषण 18, बिना बीमा 35, बिना hsrp 7, सीट बेल्ट 7, नियम विरुद्ध रेट्रोफिटमेंट 3 वाहनों के चालान किए गए।

इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान 39 दोपहिया चालकों के चालान बिना हेलमेट भी किए गए। उक्त अभियान लगातार जारी रखने के निर्देश दिए गए है मोटर यान अधिनियम के प्रावधानों के विरुद्ध संचालित वाहनों के विरुद्ध कठोर प्रवर्तन कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]