Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: रानीबाग गार्गी तट पर आस्था का होगा 5 जून को महाउत्सव, गंगा आरती ने पूरा किया एक साल, मेयर गजराज ने दिया निमंत्रण

हल्द्वानी: रानीबाग गार्गी तट पर आस्था का होगा 5 जून को महाउत्सव, गंगा आरती ने पूरा किया एक साल, मेयर गजराज ने दिया निमंत्रणहल्द्वानी: रानीबाग स्थित गार्गी नदी तट पर शुरू हुई गंगा आरती ने आस्था और संस्कृति के क्षेत्र में एक वर्ष का सफल सफर पूरा कर लिया है। इस अवसर पर 5 जून 2026 को गार्गी तट पर भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विशेष गंगा आरती, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। गौरतलब है कि हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट की पहल पर 5 जून 2025 को गार्गी नदी तट पर नियमित गंगा आरती की शुरुआत हुई थी। एक वर्ष के भीतर ही यह आरती स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन गई है। अब इसके प्रथम स्थापना दिवस को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन के तहत सायंकाल विशेष गंगा आरती का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। इसके बाद सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने बताया कि गार्गी नदी तट को धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान दिलाने के साथ इसे पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि गार्गी तट के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ चित्रशिला घाट और कत्यूर वंशजों की इष्ट देवी माता जिया रानी मंदिर के विकास एवं संरक्षण के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इन धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के विकास से क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलेगी और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। गार्गी तट पर आयोजित होने वाला यह विशेष कार्यक्रम आस्था, संस्कृति और सामाजिक सहभागिता का एक बड़ा उत्सव साबित होगा।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]