Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- रंगेहाथ रिश्वत लेते पकड़ा गया रजिस्ट्रार कानूनगो, दाखिल खारिज के मांगे थे दस हजार, घर से भी बरामद हुई मोटी रकम

हल्द्वानी – उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान की कुमाऊं सेक्टर की टीम ने बुधवार को अल्मोड़ा के सल्ट तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो अब्दुल हबीब खान को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लायी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद मीणा के अनुसार हल्द्वानी रानीबाग के चौहानपाटा निवासी हिमांशु जोशी की ओर से हेल्पलाइन 1064 के साथ ही हल्द्वानी एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा गया कि उसने सल्ट तहसील के जिहाड़ गाँव में भूमि खरीदी है, लेकिन सल्ट तहसील में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो अब्दुल हबीब खान दाखिल खारिज के नाम पर उससे दस हजार रूपये रिश्वत की मांग कर रहा है।

इस मामले की गोपनीय जांच कराने के बाद पुलिस उपाधीक्षक दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में एक ट्रेप टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपी को आज दस हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधित. 2018) की धारा 7 के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की गई है।

साथ ही अन्य अधिकारियों की संलिप्तता की जांच भी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद मीणा की ओर से ट्रेप टीम को 5000 रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है। यहां बता दें कि सतर्कता विभाग की ओर से कुछ समय पहले हल्द्वानी व रुद्रपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए कानूनगो व चकबंदी अधिकारी के पेशकार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया था। जानकारी के अनुसार विजिलेंस एवं स्थानीय पुलिस की एक संयुक्त टीम ने कानूनगो के हल्द्वानी बनभूलपुरा थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित घर मे भी छापेमारी की गई हैं, जिसमें टीम को घर से 2 लाख 10 हज़ार की नकदी भी बरामद हुई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]