Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- (रेलवे अतिक्रमण) मुनादी से पहले रेलवे ने अतिक्रमण हटाने को लेकर भेजा नोटिस…

Haldwani news बनभुलपुरा से अवैध निर्माण हटाने को लेकर रेलवे ने नोटिस जारी कर दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे ने नोटिस जारी करते हुए कहा है कि सात दिन के अंदर जगह खाली कर दे, नहीं तो जबरदस्ती अतिक्रमण हटाएगा। उस पर आने वाला खर्च कब्जेदारों से वसूला जाएगा। बता दें कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद बनभूलपुरा से अवैध निर्माण हटाने को तैयारी शुरू हो गई है।

रेलवे की टीम ने पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में बनभूलपुरा में अतिक्रमण क्षेत्र की ड्रोन मैपिंग की गई थी। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि दो घंटे तक ड्रोन से काम किया गया, जिसके बाद रेलवे ने अपनी भूमि से जुड़े सभी हिस्सों की मैपिंग पूरी कर ली। ड्रोन के माध्यम से भवनों की पूरी फोटो और वीडियोग्राफी हो चुकी है। हाईकोर्ट के आदेश पर बनभूलपुरा क्षेत्र से रेलवे की करीब 78 एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटाया जाना है।

अतिक्रमण की जद में करीब 4365 घर आ रहे हैं। बड़ी कार्रवाई के दौरान शांति व्यवस्था बरकरार रखना पुलिस और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती रहेगी। इसके लिए लगातार बैठक कर रणनीति बनाई जा रही है। सबसे पहले ढोलक बस्ती और गफूर बस्ती क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]