Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – रेलवे और सरकार की मिलीभगत का खामियाजा बेकसूरों को भुगतान पड़ रहा : गुरुप्रीत

हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण पर कांग्रेस नेता गुरूप्रीत सिंह प्रिन्स ने कहा कि रेलवे प्रशासन व राज्य सरकार की मिलीभगत का खामियाजा हल्द्वानी शहर के आम जनमानस को भुगतान पड़ रहा है। माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बाद घरों को उजाड़ने को आतुर रेलवे प्रशासन माननीय उच्चतम न्यायालय में अपना मालिकाना हक साबित करने के लिए समय माँग रहा है। जो यह दर्शाता है कि रेलवे का दावा बेबुनियाद है।उच्च न्यायालय में राज्य सरकार की कमजोर पैरवी का खामियाजा बेकसूर लोगो को भुगतना पड़ रहा है। इतना ही नही अतिक्रमण के नाम पर भय का माहौल जब जब बना है, तब तब कई व्यक्ति मानसिक दबाव में आकर अपनी जान भी खो चुके है। जो बड़े दुर्भाग्य का विषय है। इस देश के न्याय प्रिय लोगों को माननीय उच्चतम न्यायालय पर पूर्ण विश्वास है कि वहाँ से न्याय मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]