Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- आवारा पशुओ से किसानों की फसल को हो रहे नुकसान की समस्या लेकर SDM से मिले जनप्रतिनिधि

फसलों को नुकसान पहुंचा रहे आवारा मवेशियों को लेकर मुखर हुए जनप्रतिनिधी।क्षेत्र पंचायत सदस्य गरिमा पांडे ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर जल्द आवारा मवेशियों के आतंक से निजात दिलाने को लेकर ठोस रणनीति न बनाए जाने की दशा में दी व्यापक जनांदोलन की चेतावनी। ग्रामीण इलाकों में आवारा पशुओं के आतंक से किसानों को छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। किसान अपनी फसल को बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। लेकिन जानवरों के आतंक से उनके सारे प्रयास फेल होते जा रहे हैं। किसानों के लिए मुसीबत बन चुके आवारा मवेशियों के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को जयपुर खीमा पदमपुर देवलिया क्षेत्र की क्षेत्र पंचायत सदस्य गरिमा पांडे ने उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा को ज्ञापन प्रेषित कर जल्द से जल्द आवारा पशुओं को पकड़ कर क्षेत्र से बाहर न भेजे जाने की दशा में किसानों के साथ उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। दिए गए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक बड़ता जा रहा है।किसान अपनी फसल नही बो पा रहे है, किसानों के समक्ष अब फसलों के नुकसान के साथ साथ जान माल का भी खतरा हो पैदा हो रहा है हिंसक हो रहे आवारा मवेशियों से किसानों में भय का माहौल बना है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]