Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- पुलिस ने किए 328 मोबाइल रिकवर, मोबाइल स्वामियों के खिले चेहरे…

हल्द्वानी में मोबाइल रिकवरी सेल को बड़ी सफलता मिली है। मोबाइल रिकवरी सेल ने खोए और चोरी किए गए 43 लाख से अधिक कीमत के 328 मोबाइल बरामद किए हैं। एसएसपी पंकज भट्ट ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मोबाइल स्वामियों को उनके खोए मोबाइल लौटाए।

अपने खोए मोबाइल वापस देख मोबाइल स्वामियों के चेहरे खिल उठे, एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों से मोबाइल रिकवरी सेल ने कड़ी मेहनत करते हुए ये मोबाइल रिकवर किए हैं अब तक मोबाइल रिकवरी सेल करोड़ों रुपए के मोबाइल बरामद कर चुका है। एसएसपी ने कहा कि मोबाइल रिकवरी सेल मोबाइल स्वामियों की एक शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उनके मोबाइल खोजने का पूरा प्रयास करता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]