Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- होली के दिन हर्षिता के सड़क हादसे में मौत मामले में सामने आया CCTV फुटेज, आरोपी गिरफ्तार (VIDEO)

Haldwani news होली के दिन हल्द्वानी के मुखानी सड़क पर के जाने-माने व्यवसाई की पुत्री 22 वर्षीय पुत्री हर्षिता वर्मा के सड़क हादसे में हुए मौत का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जहां सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि अनियंत्रित कार चालक स्कूटी को जोरदार टक्कर मारता है जहां स्कूटी जमीन पर गिरते हुए दूर तक घुसटती हुई जाती है।

हादसे में हर्षिता वर्मा की सहेली लवी जोशी गंभीर रूप से घायल है, जो जिंदगी और मौत से जूझ रही है जिसका इलाज हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि सफारी कार मुखानी चौराहे से सुशीला तिवारी की तरफ आ रही है जबकि स्कूटी सवार हर्षिता वर्मा निवासी रामपुर रोड अपनी सहेली को छोड़ने उसको घर मुखानी को जा रही है।

जहां मुखानी सड़क पर केवीएम स्कूल के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दर्दनाक सड़क हादसे में देखा जा सकता है कि घटना दोपहर 12:09 की है जहां सफारी कार सवार स्कूटी में सामने से जोरदार टक्कर मारता है स्कूटी जमीन पर गिरने के बाद हुई सड़क पर रगड़ते हुए कई मीटर तक चली जाती है। यही नहीं एक वीडियो और सामने आया है जहां देखा जा सकता है कि एक्सीडेंट के बाद सफारी कार चालक कार को भगाते हुए ले जा रहा है जिसका स्कूटी सवार पीछा कर पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं स्कूटी सवार सफारी कार को रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह तेज गति से भगाते हुए भाग खड़ा हुआ।

पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी का कहना है कि आरोपी कार चालक को कार सहित गिरफ्तार कर लिया गया है कार चालक से पूछताछ की जा रही है कार चालक मूल रूप से पिथौरागढ़ का रहें वाला है जिसका नाम किरन जोशी है। वही सफारी कार के ऊपर पुलिस लिखा हुआ है जिसके बाद पुलिस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं बताया जा रहा है कि सफारी कार किसी सब इंस्पेक्टर का है जो कुछ महीने पहले ही उसको किसी ऑटो डीलर को बेच दिया था । पुलिस के जांच में पता चला है कि कार अभी भी पुलिसकर्मी के नाम से है और उसका ट्रांसफर अभी नहीं हुआ है।

पुलिस अधिकारीयो का कहना है कि आरोपी किरन जोशी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक युवती हर्षिता वर्मा किसी मल्टीनेशनल कंपनी में एचआर हेड के पद पर थी और शहर के जाने-माने व्यवसाई की पुत्री थी। हर्षिता के सहेली लवी जोशी की हालत गंभीर बनी हुई है जहां सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है जो जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]