Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- नए रूप में तब्दील होंगी राज्य की मंडिया : अनिल डब्बू

हल्द्वानी में उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने कहा नए साल में उत्तराखंड की सब्जी मंडियों को नया रूप दिया जाएगा। जिसको लेकर वह जल्दी बोर्ड बैठक करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी को उनके बोर्ड बैठक रुद्रपुर मंडी परिषद के मुख्यालय में होगी। जिसको लेकर उन्होंने अधिकारी को निर्देश जारी किए हैं कि सभी मंडियों में 100% राजस्व की वसूली की जाए, ताकि किसानों के हित में कार्य किया जा सके।

उन्होंने कहा यदि मंडियों में राजस्व की वसूली ठीक तरह से नहीं होगी, तो आने वाले समय में मंडियों को निजीकरण करने पर भी विचार किया जाएगा। देहरादून और ऋषिकेश की मंडियां जो की मुख्य सड़कों पर है उनको भी नया रूप देने के लिए उनके द्वारा निर्देश दिए गए हैं। उनकी तैयारी की जा रही है, सरकार का लक्ष्य है किसानों की आय को दोगुना करना, ऐसे में मंडियों को बेहतर करना बहुत जरूरी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]