Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- नैनीताल दुग्ध संघ ने ग्राहकों के लिए 6 लीटर पॉलीपेक में स्टेंडर्ड / फूल क्रीम दूध व आँचल शहद की लांचिंग,चेयरमैन मुकेश बोरा कही यह महत्वपूर्ण बात…

नैनीताल दुग्ध संघ सहकारी उत्पादन ने रविवार को आम जनता को शुद्ध और पौष्टिक उत्पादन देने के लिए एक ओर नया कदम उठाया है। नैनीताल दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ ने रविवार को 6 लीटर पॉलीपेक में स्टेंडर्ड / फूल क्रीम दूध व आँचल शहद की लांचिंग की।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व दर्जा राज्य मंत्री दीपक मेहरा ने कहा कि पशुपालकों को पशुओं को पोष्टिक आहार उपलब्ध कराना चाहिए, पोष्टिक आहार से जहां पशु के स्वास्थ्य में वृद्धि होती है, वहीं दूध के उत्पादन में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाती है। उनका कहना था कि पशु स्वास्थ्य पर ही दुग्ध उत्पादन का पूरा कारोबार कायम है।

नैनीताल दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध उत्पादकों के हित मे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दुग्ध के दामों में 12 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दुग्ध उत्पादकों को लाभ दिलाने में कीर्तिमान स्थापित किया है। नैनीताल दूध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि छह लीटर का दूध का पैकेट मार्किट में लांच किया गया है। जिससे पॉलीथिन के इस्तेमाल पर भी रोक लगेगी। जिस किसी को ज्यादा मात्रा में दूध लेना होगा। वह एक लीटर के छह पैकेट की जगह एक पैकेट ही लेगा। जिसमें उसे छह लीटर दूध मिल सकेगा। वहीं रोजगार को बढ़ावा देने के लिए शुद्ध शहद भी लांच किया गया है। जिससे अब मार्किट में आंचल का शुद्ध शहद भी लोगों को कम दामों में मिलेगा। इससे मिलावट खोरो को भी रोका जा सकेगा।

दर्जा मंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि पशु पालकों के हितों को लेकर प्रदेश की धामी सरकार गंभीर है और पशुपालकों को उनके दुग्ध उत्पादों का भरपूर मूल्य मिल रहा है।

उत्तराखंड मंडी पारिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने कहा कि दूध के 6 लीटर का पॉलीपेक बाजार में उतार कर नैनीताल दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ ने एक अच्छी पहल की है। जिसके भविष्य में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इस पेक को बाजार में उतारने से उपभोक्ताओं कोआर्थिक लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में दर्जा मंत्री दिनेश आर्य, पूर्व विधायक नवीन दुमका, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, पूर्व दर्जा मंत्री गजराज बिष्ट, निवर्तमान मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रोतेला, प्रमोद बोरा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]