Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – ”मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत पुलिस ने निकाली भव्य रैली…

एसएसपी नैनीताल द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष में मनाए जा रहे “आजादी के अमृत महोत्सव” के अंतर्गत “मेरी माटी मेरा देश” अभियान को साकार करने के प्रयास में नैनीताल पुलिस के सभी अधिकारी/कर्मियों द्वारा पुलिस कार्यालयों व थानों/फायर स्टेशनों में पंच प्रण/शपथ दिलाई गई।
देश प्रेम की भावना को अपने दिलों में सझोंकर नैनीताल पुलिस के प्रत्येक जवान द्वारा यह महोत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।

इसके पश्चात एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा देश को आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवम् देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों को नमन करने के लिए हल्द्वानी शहर में एक भव्य रैली निकाली गई।
रैली हल्द्वानी कोतवाली गेट से शुरू होकर बृजलाल से होते हुए अंततः ठंडी सड़क पर स्थित शहीद पार्क में “भारत माता की जय” घोष के साथ समाप्त की गई।

रैली के माध्यम से आम जनता के बीच देश प्रेम के भावनात्मक संदेश को प्रवाहित किया गया। सभी को हर्ष उल्लास के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मानने तथा हर घर तिरंगा अभियान को सार्थक करने हेतु स्थानीय जनता से अपने घरों और अधिस्थानो में तिरंगा झंडा फहराने की अपील की गई।

रैली का लाइव प्रसारण नैनीताल पुलिस के फेसबुक व इंस्टाग्राम पेज के माध्यम से किया गया। जिसमें श्री नीरज भाकुनी, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा एवम् नैनीताल पुलिस की सोशल मीडिया टीम द्वारा कुशल संचालन व वीडियो कवरेज किया गया।

रैली में श्री हरबंस सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी, श्री भूपेंद्र सिंह धोनी, सीओ हल्द्वानी, श्रीमती संगीता, सीओ लालकुआं, श्री नितिन लोहनी सीओ ऑपरेशन, श्री हरेंद्र चौधरी, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, श्री राकेश माहरा, निरीक्षक यातायात/प्रभारी सीपीयू हल्द्वानी, श्री नीरज भाकुनी, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा, श्री प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष काठगोदाम, डायल 112 वाहन समेत नैनीताल पुलिस के अधीनस्थ अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]