Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- PCS परीक्षा के पाठ्यक्रम को लेकर विधायक सुमित ने दर्ज की आपत्ति

हल्द्वानी में पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों ने विधायक सुमित हृदयेश से मुलाकात करते हुए बताया कि पीसीएस की परीक्षा के पाठ्यक्रम में हिंदी और अंग्रेजी सिलेबस में भिन्नता देखने को मिली है। जिस पर हिंदी माध्यम से परीक्षा देने वाले पीसीएस के अभ्यर्थियों ने कड़ी आपत्ति जताई है। विधायक सुमित हृदयेश का भी कहना है कि यह लोक सेवा आयोग की नियमावली के भी खिलाफ है। जिससे अंग्रेजी के छात्रों को फायदा मिलेगा और हिंदी के छात्रों को नुकसान होगा। लिहाजा उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की है कि इसका स्वत संज्ञान लेकर इसकी जांच कराना बेहद आवश्यक है। वही केदारनाथ चुनाव पर भी पूछे गए सवाल पर विधायक सुमित हृदेश ने बताया कि केदारनाथ की जनता यात्राओं में हो रही अव्यवस्थाओं और परेशानियों को लेकर सरकार से बेहद नाराज है सरकार ने जनता को भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से बेहाल कर रखा है लिहाजा जहां एक और कांग्रेस पूरी एकजुट से चुनाव लड़ेगी तो वही केदारनाथ की जनता भी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस के प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत के साथ जिताएगी।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]