Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- गर्भवती पत्नी को छोड़ फरार हुआ कलयुगी पति, दर-दर भटकती रही पीड़िता…

Haldwani news – पहली शादी के बाद दूसरा पति भी चार माह की गर्भवती पत्नी को छोड़ कर चला गया। इससे आहत पत्नी ने सोमवार दोपहर गौला पुल पर फिनायल पी लिया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बेस अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पत्नी ने पति के खिलाफ काठगोदाम थाने में तहरीर दी है। काठगोदाम में किराए पर रहने वाली चार माह की गर्भवती महिला की पहली शादी वर्ष 2014 में हुई थी। अनबन के चलते दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए।

मामले में पीड़िता की मानें तो उसके पड़ोस में ही किच्छा का रहने वाला एक युवक रहता था। आरोप है कि युवक को पहले से ही पता था कि महिला पहले से ही तलाकशुदा है। इसके बावजूद उसने महिला से नजदीकी बढ़ाई और शादी का झांसा देकर साथ रहने लगा। इस बीच महिला गर्भवती हो गई। जिसके बाद वह महिला से दूरी से बनाने लगा। शादी का दबाव डालने पर तरह-तरह के बहाने बनाने लगा और बीती 13 दिसंबर को महिला को घर में छोड़ कर फरार हो गया। जिसके बाद महिला ने काठगोदाम पुलिस को तहरीर दी।

तहरीर के बाद आरोपी किच्छा से भी फरार हो गया। पुलिस महिला सेल द्वारा बुलाने पर भी जब आरोपी नहीं पहुंचा तो आहत चार माह की गर्भवती ने सोमवार दोपहर गौला पुल पर फिनायल गटक लिया। बेस अस्पताल में भर्ती महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि गर्भ में पल रहे बच्चे के बारे में चिकित्सकों ने अभी कुछ नहीं कहा है।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]