Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के पक्ष में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने की जनसभा, बड़ी संख्या में दिलाई कांग्रेस की सदस्यता

हल्द्वानी के गौलापार में आज नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में एक सभा का आयोजन किया गया। कांग्रेस अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इंद्रपाल आर्य द्वारा सभा आयोजित की गई, जिसमें उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश जोशी पूर्व विधायक नैनीताल संजीव आर्य समेत बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय जनता मौजूद रही।

इस दौरान वहां सभी ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती के मौके पर उनकी फोटो पर पुष्प अर्पित किया और संविधान को बचाने का संकल्प लिया गया। वही आगामी 19 अप्रैल को कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को अधिक से अधिक मतों से जीताने का भरोसा क्षेत्र की जनता ने दिया, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा जनता ने इस बार परिवर्तन का मन बना लिया है हमारे देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है जिसको बचाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिन रात काम कर रहे हैं। सभा में बड़ी संख्या मे आये लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की जिनको नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]