उत्तराखण्ड
हल्द्वानी- सात माह के बच्चे की मां को ले उड़ा आशिक, पति ने कराया मुकदमा दर्ज
Haldwani news मायके गई एक विवाहिता अपने सात महीने के मासूम बच्चे को लेकर प्रेमी संग फरार हो गई, पति ने एक युवक पर उसे बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। हल्द्वानी की बनभूलपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गौजाजाली आम का बगीचा निवासी संजना सक्सेना पत्नी सौरभ सक्सेना ने बनभूलपुरा पुलिस को तहरीर दी है जिसमें उसका कहना है कि उसकी पत्नी संजना 26 अप्रैल को मायके गई थी, ठीक दूसरे दिन वह मुरादाबाद में रहने वाले कमल पुत्र सुरेश के साथ अपने सात माह के बच्चे को लेकर भाग गई। पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-AanchalHarela.jpg)
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/03/Ad-Unacademy.jpeg)
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2023/03/TopKiKhabar_logo.png)