Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- देर रात दो सड़क हादसे, घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल…

हल्द्वानी में कल देर रात दो सड़क हादसे हुए हैं। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है, दोनों ही सड़क हादसे काठगोदाम थाना क्षेत्र के शीशमहल के पास हुए हैं। जहां एक तेज रफ्तार कार ने बिजली के पोल में टक्कर मार दी, टक्कर इतनी तेज थी कि कार का एयरबैग खुल गए और कर चालक बाल बाल बच गया, फिलहाल उसे चोटें आई हैं।

जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, तो वही एक बाइक सवार युवक को कार ने टक्कर मारी है, जिसमें बाइक सवार घायल हो गया है, जिसका इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है। काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया दोनों ही मामलों में पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचा चुकी है, फिलहाल दोनों की स्थिति ठीक है, बाइक सवार को किस कार ने टक्कर मारी इसका पता लगाया जा रहा है, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]