Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- जमीन और पानी का विवाद इतना बढ़ गया कि तोड़ डाली हाथ की अंगुलियां, मुकदमा हुआ दर्ज

हल्द्वानी में दो पक्ष आपस में भिड़ गए, दोनो पक्ष एक-दूसरे के सामने आ गए और फिर दोनों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्ष घायल हुए, जबकि एक पक्ष के युवक के हाथ की दो अंगुलियां टूट गईं। दोनों पक्षों ने मुखानी थाने में एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामला पीपल पोखरा नंबर दो निवासी मनोहर सिंह मेहरा और सुरेंद्र सिंह गड़िया के बीच मोहल्ले में ही विवाद हो गया।

दोनों एक-दूसरे के सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान सुरेंद्र ने लोहे के गेटा से मनोहर पर हमला कर दिया। मनोहर से बचने की कोशिश में हाथ आगे बढ़ाया तो गेटा हाथ में लग गया। युवक को उसके परिजन अस्पताल ले गए, जहां पता लगा कि मनोहर के हाथ की दो अंगुलियां टूट गईं। मारपीट में सुरेंद्र को भी चोटें आईं हैं। जिसके बाद दोनों तहरीर लेकर मुखानी थाने पहुंचे।

मुखानी थानाध्यक्ष रमेश बोरा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन और पानी को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]