Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- कुमाऊं रेजिमेंट के जवान की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम…

Haldwani news धारचूला में तैनात 33 वर्षीय भारतीय सेना के जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मृतक फौजी नीरज पांडे एक महीने की छुट्टी पर हल्द्वानी स्थित छडायल नयाबाद अपने घर आए थे, आज सुबह के समय उनको दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनके परिजनों ने उनको तत्काल सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, फौजी नीरज पांडे मूलतः बागेश्वर के रहने वाले थे,

वर्तमान मे वह कुमाऊं रेजिमेंट में धारचूला ने तैनात थे, वही नीरज के भाई भी फौज में हैं और वह इस समय सिक्किम में तैनात हैं, फौजी नीरज की मौत की खबर से उनके परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रो कर बुरा हाल है, फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसके बाद फौजी के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा, फौजी के आकस्मिक निधन से आसपास के क्षेत्र में गम का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]