Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- भारी बारिश के चलते कल नैनीताल जिले में छुट्टी, आदेश जारी

मौसम विभाग, देहरादून द्वारा आज दिनांक 30 जुलाई, 2024 की सायं को जारी किये गये मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनॉक 31.07.2024 से 01.08.2024 तक जनपद नैनीताल में कही-कहीं भारी से अत्यन्त भारी, कुछ जगह पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर (रेड एलर्ट) की सम्भावना व्यक्त की गई हैं। वर्तमान समय में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप नदियों/नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है। तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 31.07.2024 (बुद्धवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]