Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- जमीनी फर्जीवाड़े मामलों में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने की समीक्षा, 14 मुकदमें दर्ज करने के दिए निर्देश…

Haldwani news हल्द्वानी सर्किट हाउस में कुमाऊं कमिश्नर ने कुमाऊं मंडल के लैंड फ्रॉड मामलों की समीक्षा की। जिसमें 14 मामलों में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए है। सर्किट हाउस में कुमाऊं कमिश्नर आईजी कुमाऊं सहित मंडल के सभी अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। जिसमें कुमाऊं मंडल के 6 जिलों में 37 लैंड फ्रॉड के मामलों की समीक्षा की गई।

जिनमें जमीनी फर्जीवाड़ा और प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा एक जमीन को कई बार बेचने जैसे मामले थे, यही नहीं भू माफियाओं ने कई सरकारी जमीनों को भी बेच दिया है। लिहाजा समीक्षा करते हुए नैनीताल जिले के 6 मामले और उधम सिंह नगर के 5 मामले पिथौरागढ़ के एक मामले में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कुमाऊं कमिश्नर ने जमीन खरीदने वाले लोगों को जमीन खरीदने से पहले पूरी तरह से खोजबीन करने के सुझाव दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]