Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- गोविंद ने भरा महानगर कांग्रेस में जोश, ‘एक मंच एक साथ संवाद’ के जरिए रखी अपनी बात…

Haldwani news हल्द्वानी में आज महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा एक मंच एक साथ संवाद कार्यक्रम रखा गया, इसमें कांग्रेस के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद सिंह बिष्ट ने शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक के युवा और वरिष्ठ कांग्रेसियों को एक मंच पर लाने का काम किया।

इस दौरान वहां मौजूद तमाम युवा और वरिष्ठ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कांग्रेस के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट को बधाई देते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में हल्द्वानी विधायक सुमित ह्रदयेश, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ललित जोशी, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कांग्रेस की किस तरह से मजबूती हो और आने वाले नगर निगम चुनाव और लोकसभा चुनाव उसमें कांग्रेस का अच्छा प्रदर्शन हो इसको लेकर अपने अपने विचार रखें।

मुख्य वक्ता के रूप में महानगर अध्यक्ष कांग्रेस गोविंद सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं के बीच अपने वक्तव्य से नई ऊर्जा भरने का काम किया, उन्होंने अपने जोशीले अंदाज में युवा कार्यकर्ता से लेकर वरिष्ठ कांग्रेसियों को एक साथ लेकर चलने की बात कही, उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बदौलत ही संगठन चलता है। ऐसे में कार्यकर्ताओं के साथ समय-समय पर संवाद होना बेहद जरूरी है। तभी संगठन मजबूत होता है, प्रदेश और देश के अंदर अराजकता का माहौल बन गया है।

ऐसे में कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरने की जरूरत है, ताकि वह प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ एकजुट होकर मजबूती से जनता की आवाज बने। ऐसे में इस तरह के संवाद कार्यक्रम को उनके द्वारा रखा गया है, ताकि हर वर्ग के अंतिम छोर तक के कार्यकर्ताओं के बीच वह जा सके और हर छोटी से लेकर बड़ी समस्याओं को वह मजबूती से उठा सकें।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]