Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- इंस्टाग्राम में दोस्ती, फिर छात्र के प्यार में फौजी की पत्नी हुई फरार, यहां पहुंची पुलिस

हल्द्वानी में फौजी की पत्नी को भगाकर छात्र फरार हो गया है। छात्र को फौजी की पत्नी से इंस्टाग्राम पर प्यार हो गया, फौजी की पत्नी अपने बच्चों और पति को छोड़कर फरार हो गई है। एक महीने बाद वह पुलिस को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मिली और हल्द्वानी लौटी तो बहुत मुश्किल से पति के पास जाने को राजी हुई।

कोतवाली हल्द्वानी में इसको लेकर काफी हंगामा भी हुआ। कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले फौजी अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहते हैं। पुलिस के मुताबिक फौजी की पत्नी को इंस्टाग्राम में एक छात्र से प्यार हो गया। दिसंबर 2023 को वह छात्र के साथ लापता हो गई। जब वह घर वापस नहीं लौटी, तो पति ने कोतवाली में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने जब इसकी जांच की तो महिला की लोकेशन उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ में मिली। पुलिस महिला को लेने आजमगढ़ के लिए रवाना हुई, तो युवक के साथ महिला पुलिस को मिल गई।

पुलिस ने जब महिला से बातचीत की तो दोनों के बारे में पुलिस को पता चला प्रेम प्रसंग का यह पूरा मामला है। इसके बाद महिला युवक के साथ चली गई, युवक बीबीए का छात्र है। पुलिस महिला को समझ बुझाकर हल्द्वानी ले आई है और उसकी काउंसलिंग कराई गई, जिसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया। बातचीत के बाद महिला को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। सोशल मीडिया के जरिये इन दिनों प्रेम प्रसंग के कई सारे मामले सामने आ रहे है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]