Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- पहली बार आयोजित होने जा रही है कुमाऊंनी बोली में भागवत कथा

हल्द्वानी के पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में 16 से 23 नवंबर तक पहली बार कुमाऊँनी बोली में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा है। तारा जन सेवा समिति द्वारा आयोजित इस श्रीमद् भागवत कथा में वरिष्ठ कथा वाचक व्यास मनोज कृष्ण उत्तराखंडी द्वारा भागवत कथा की जाएगी।

आयोजन समिति के अध्यक्ष और इस महोत्सव के संयोजक जितेंद्र मेहता ने बताया कि पहली बार पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में इस भागवत कथा का कुमाऊँनी भाषा में आयोजन किया जा रहा है जिसको लेकर लोगों में भी खासा उत्साह है, उन्होंने लोगों से इस भागवत कथा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की है, इस भागवत कथा में मुख्यमंत्री सहित कई राजनैतिक लोग भी शामिल होंगे।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]