Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- फिल्मी अंदाज में शराब तस्करी, न्यू इयर और क्रिसमस को लेकर देनी थी सप्लाई, पकड़ी गई 60 पेटी

Haldwani news हल्द्वानी पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। जहां पुलिस ने चेकिंग के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर से हरियाणा ब्रांड की 60 पेटी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुष्पा फिल्म की स्टाइल में टैंकर के अंदर छुपाकर यह शराब लाई जा रही थी जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया,

पकड़ी गई शराब की कीमत तीन लाख से अधिक बताई जा रही है। एसपी क्राइम डॉ जगदीश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि क्रिसमस और न्यू ईयर पर सप्लाई करने के लिए इस शराब को लाया जा रहा था, पुलिस अब जांच में जुट गई है कि हरियाणा ब्रांड की ये शराब कहां कहां सप्लाई होनी थी, साथ ही तस्करी की आशंका को देखते हुए जिले के सभी बॉर्डर पर चेकिंग अभियान भी तेज कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]