Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने खोला तीन हजार करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार, लगाए यह आरोप…

Haldwani news कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर लखवाड़ जल विद्युत परियोजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सवाल उठाये हैं, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा की यूजेवीवएनएल ने लखवाड़ व्यासी परियोजना में सिंगल बिड पर ऊंचे दामों पर किसी एक कंपनी को फायदा पहुंचा कर 3000 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार को अंजाम देना शुरू किया है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि एक ही कंपनी को सिंगल बिड पर टेंडर दिए जाने के लिए टेंडर प्रक्रिया में दो बार हेरफेर भी की गई। यह राज्य में भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा उदाहरण है कि कैसे 3000 करोड़ रुपये ठिकाने लगाए जाने के लिए ऊंचे रेट पर एक ही कंपनी को सिंगल बिड टेंडर देने का काम किया गया।

गणेश गोदियाल ने कहा कि वह सरकार के संज्ञान में यह लाना चाहते हैं कि यह भ्रष्टाचार की परिपाटी बंद होनी चाहिए… उन्होंने कहा कि किसी भी काम के टेंडर के लिए स्वस्थ परंपरा यह है कि उसमें 3 से अधिक प्रतिभागी होने चाहिए लेकिन इतने बड़े टेंडर में एक ही कंपनी को ऊंचे दामों पर टेंडर दिए जाने का यह खेल सरेराह भ्रष्टाचार को उजागर करता है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]