Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – जेल में बंद पूर्व आईएफएस की बिगड़ी तबियत, एम्स में हुए भर्ती

वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपी पूर्व आई एफ एस अधिकारी किशन चंद की हल्द्वानी जेल में तबीयत खराब होने पर ऋषिकेश एम्स को भेजा गया है बताया जा रहा है कि किशनचंद हृदय रोग से पीड़ित है। किशन चंद का एम्स में हृदय रोग का ऑपरेशन होना है। जिसके लिए अस्पताल प्रशासन ने जेल को अवगत कराया है।

हल्द्वानी जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने बताया कि किशन चंद ने कोर्ट से अपने इलाज के लिए न्यायालय से गुहार लगाई थी जिसके बाद न्यायालय के आदेश के बाद हल्द्वानी के 28 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने सुशीला तिवारी अस्पताल को रेफर कर दिया। सुशीला तिवारी अस्पताल में जांच के दौरान पाया गया कि किशनचंद हृदय गति बीमारी से ग्रसित है स्थिति गंभीर पाए जाने पर उनको ऋषिकेश एम्स को भेजा है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]