Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर साधा निशाना, लगाए यह आरोप

Haldwani news उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा है की महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ 4 सितंबर को केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली में एक बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें देश भर के लाखों कांग्रेसी कार्यकर्ता इकट्ठा होंगे और केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल करेंगे, उत्तराखंड से भी लगभग 15000 कांग्रेसी कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे, हरीश रावत ने कहा की जल्द ही राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी की तैयारियां पूरी कर ली गई है।

UKSSC पेपर लीक जांच घोटाले मामले में हरीश रावत ने बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की हाकम सिंह उत्तराखंड की संस्कृति की पहचान बन चुका है, हरीश रावत ने कहा कि जनता को ऐसा लग रहा है कि उत्तराखंड की सरकार एसटीएफ को निष्पक्ष रूप से जांच नहीं करने देगी, लिहाजा या तो इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी जाए, या हाईकोर्ट की सिटिंग जज की एक बेंच एसआईटी का गठन करे जो इस मामले की जांच करें, और जब तक इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो जाती या मामले से जुड़ा अंतिम व्यक्ति गिरफ्तार नहीं हो जाता तब तक इसी जांच को निष्पक्ष रूप से पूर्ण कराना सीएम पुष्कर सिंह धामी का कर्तव्य है…

उत्तराखंड में हो रही अग्निवीरों की धरती पर भी हरीश रावत ने जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा की अग्निवीर योजना के नाम से प्राइवेट आर्मी के लिए रिक्रूट तैयार किए जा रहे हैं, उन्होंने कहा की आखिर अग्निवीर योजना हमारी सेना का विकल्प कैसे है? उन्होंने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को बधाई देते हुए कहा की उन्होंने अग्निवीर योजना की भर्ती पर सवाल उठाए हैं, लेकिन वही असली बधाई की पात्र तब होंगे जब खुद सतपाल महाराज कहेंगे कि अग्निवीर योजना बेकार है…

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]