Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- हीरा नगर उत्थान मंच विवाद थमा, जिलाधिकारी ने दिए यह निर्देश…

Haldwani news हल्द्वानी के पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में चल रहा विवाद अब थम गया है, हर वर्ष की भाती पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में उत्तरायणी कौतिक का आयोजन किया जाएगा, इस पूरे मामले में पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच और हीरा नगर हाउसिंग सोसायटी के बीच विवाद उत्पन्न हो गया था। जिसमें डीएम नैनीताल धीराज गर्भयाल ने हल्द्वानी एसडीएम मनीष कुमार सिंह को रिसीवर नियुक्त कर दिया था और विवाद सुलझाने को कहा गया था,

कल पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच समिति के पदाधिकारियों ने एसडीएम हल्द्वानी को ज्ञापन भी दिया था, उसके बाद हीरा नगर हाउसिंग सोसायटी से भी इस विषय में एसडीएम द्वारा चर्चा की गई थी, जिसके बाद आज डीएम नैनीताल के आदेश के बाद इस पूरे मामले में रिसीवर की तैनाती को स्थगित कर दिया गया है और पूर्व की भांति हीरा नगर में पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच समिति को जिम्मेदारी सौंप दी गई है, समिति द्वारा उत्तरायणी मेले का पूर्व की भाती भव्य आयोजन किया जाएगा। साथ ही पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच ने जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी का धन्यवाद किया है, साथ ही उन्होंने कहा कि पर्वतीय समाज के लोगों की आज जीत हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]