उत्तराखण्ड
हल्द्वानी- पार्षद राधा आर्या ने महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव शोभा यात्रा में की पुष्प वर्षा, स्वागत से लोग हुए गदगद…
हल्द्वानी में आज महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव के मौके पर शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, यात्रा की बरेली रोड के एक स्कूल से होते हुए तिकोनिया वाल्मीकि पार्क तक पहुंची, स्थानीय लोगों द्वारा अलग-अलग जगह पर स्टाल बनाकर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। वहीं शोभायात्रा हल्द्वानी के राजपुरा स्थित वार्ड नंबर 12 से भी होते हुए गई,
जहां की पार्षद राधा देवी और उनके पति सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार (पिन्नू) और उनके साथ बड़ी संख्या में छात्र नेताओं ने एक कुंटल गेंदे के फूलों से शोभायात्रा का स्वागत किया, उनके ऊपर फूलों की वर्षा की गई, और शोभायात्रा में चलने वाले लोगो के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई, इस दौरान पार्षद राधा देवी ने कहा कि आज महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव का दिन है, उनके अनुयाई और उनको मानने वाले सभी लोग इस पावन मौके पर शोभायात्रा निकालते हैं और उनको याद करते हैं,
इस मौके पर उनकी पूरी टीम के द्वारा शोभायात्रा का गेंदे के फूल से वर्षा करके स्वागत किया गया। पार्षद राधा देवी ने कहा कि हम सबको महर्षि वाल्मीकि के दिखाये गए रास्ते पर चलना चाहिए, तभी जाकर एक मजबूत समाज का निर्माण हो सकेगा, हम आपको बता दें कि वार्ड नंबर 12 की पार्षद राधा देवी और उनके पति विनोद कुमार (पिन्नू) हर छोटे बड़े सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं तो वहीं अपने क्षेत्र के लोगों की हर समय मदद के लिए खड़े भी रहते हैं।
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-AanchalHarela.jpg)
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/03/Ad-Unacademy.jpeg)
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2023/03/TopKiKhabar_logo.png)