Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह की झोलाछाप डॉक्टरों पर ताबड़तोड़ कार्यवाई, दो क्लीनिक किया सील…

हल्द्वानी में रविवार के दिन भी सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह द्वारा अवैध कामों में लगातार कार्रवाई की जा रही है, बनभूलपुरा लाइन नंबर 17 और इंदिरा नगर क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे दो क्लिनिक को उनके द्वारा सील किया गया है मौके पर वह स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पहुंची जहां पर उन्होंने क्लीनिक पर दस्तावेज चेक किया लेकिन मौके पर क्लीनिक चला रहे संचालक के पास दस्तावेज नहीं दिखे ऐसे में उन्होंने तत्काल दोनों क्लिनिक को सील कर दिया है उन्होंने बताया कि उनको इस संबंध में शिकायत मिलती की बनभूलपुरा और इंदिरा नगर क्षेत्र में अवैध तरीके से क्लिनिक चल रहे हैं जिससे लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है ऐसे में आज दोनों क्लीनिक पर छापेमारी की गई जहां पर संचालक के पास क्लीनिक चलाने से जुड़े कोई भी दस्तावेज मौके पर नहीं मिले ऐसे में नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए दोनों क्लिनिक को सील कर दिया गया है उन्होंने कहा हमें तरीके से क्लीनिक या मेडिकल स्टोर चलाने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]