Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- पकड़ा गया बाघ, रेस्क्यू के बाद यह बोले कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत…

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि नैनीताल के जंगलिया गांव में वन विभाग में एक बाघ को ट्रेंकुलाइज कर लिया है। पकड़े गए बाघ को रानीबाग रैस्क्यू सेंटर भेजा गया है। जिले के ग्रामीण इलाके में पिछले 19 दिन के अंदर बाघ के हमले में तीन लोगों की मौत हो चुकी है, बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग की कई टीम में पिछले 19 दिन से जंगलों की खाक छान रही थी।

नैनीताल के अलचौना, पिनरो और मलवाताल में पिछले 19 दिनों से बाघ का आतंक चल रहा है, वन विभाग को देर रात टाइगर की मूवमेंट, की सूचना मिली जिसके बाद टीम जंगलिया गांव पहुंची और बाघ को ट्रेंकुलाइजर करने की योजना तैयार की गई। देर रात करीब एक बजे टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद टाइगर को ट्रेंकुलाइजर किया और रानीबाग रैस्क्यू सेंटर ले गयी है। वन विभाग ने बाघ के नमूने लिए हैं और एक्सपर्ट की टीम इस बात की जांच कर रही है कि पकड़ा गया बाघ ही आदमखोर है या नहीं, और जब तक यहां पता नहीं चल जाता तब तक ग्रामीणों से कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सावधान और सतर्क रहने की अपील की है…

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]