Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- नहर कवरिंग निर्माण के चलते 22 से 25 फरवरी तक यह मार्ग पर यातायात रहेगा प्रतिबंधित…

Haldwani news हल्द्वानी के चम्बल पुल से शर्मा आटा चक्की तक नहर कवरिंग मार्ग में पाईप लाईन कार्य के दौरान चौपहिया वाहनों का यातायात 22 फरवरी से 25 फरवरी तक प्रतिबंधित रहेगा। जिला मजिस्ट्रेट धीराज गर्ब्याल ने बताया हैं कि मुख्यमंत्री घोषणान्तर्गत चम्बल पुल से शर्मा आटा चक्की (ऊंचापुल लिंग मार्ग) तक नहर कवरिंग कार्य में पाईप लाईन बिछाये जाने का कार्य किया जा रहा है।

जिसके लिए 22 फरवरी से 25 फरवरी के मध्य चम्बल पुल से शर्मा आटा चक्की तक मार्ग चौपहिया वाहनों के यातायात हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने उपजिलाधिकारी एवं अधिशासी अभियंता जल संस्थान एवं सिंचाई को व्यवस्थायें सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]