Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – निकाय चुनाव भी में लहराएगा भाजपा का परचम : प्रताप बिष्ट

जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने आज कालाढूंगी विधानसभा के कालाढूंगी मंडल में आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर मंडल के समस्त सात वार्डो के प्रभारी नियुक्ति कर नगर निकाय चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करने के लिए जन संपर्क अभियान एवं मतदाता सूची में सभी मतदाताओं के नामों का मिलान करने को कहा है ।

जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार रहें तथा सभी दावेदार जनता के बीच में जाकर के कार्य करें और मतदाता सूची जिन लोगों का नाम छूट गया है उनको लोगों को अधिकतम जोड़ने का कार्य एवं मतदान के लिए प्रेरणा देने का कार्य करें ।

जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी जिनको सिंबल दिया जायेगा उनका जनता के बीच प्रभाव एवं उनके संगठन कार्यों के आधार पर चयन किया जाएगा । इसलिए सभी कार्यकर्ताओं से अपने अपने क्षेत्र में जनता एवं चुनाव पर कार्य करने के लिए आग्रह किया।

बैठक में मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह जंतवाल जी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा जी,ब्लॉक प्रमुख रवि कन्याल जी प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा श्री महमूद हसन बंजारा जी,मंडल महामंत्री हरीश मेहरा जी,विनोद बुढलाकोटी जी, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा ममता शाह जी, सभासद गण,मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]