Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : बीजेपी ने दूध संघ चेयरमैन मुकेश बोरा की गिरफ्तारी को लेकर निकाला मशाल जुलूस…

नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ के चेयरमैन मुकेश बोरा पर विधवा महिला से दुष्कर्म के मुकदमा दर्ज होने के बाद मुकेश बोरा की गिरफ्तारी के लिए जहां कांग्रेस जगह-जगह धरना प्रदर्शन कर जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रही है तो वही मुकेश बोरा की गिरफ्तारी के लिए अब भाजपा के लोग भी सामने आने लगे हैं. भाजपा नेता और नैनीताल दूध उत्पादन सरकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष भरत नेगी के नेतृत में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने लालकुआं में मशाल जुलूस निकालते हुए दुष्कर्म के आरोपी मुकेश बोरा की जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की।भाजपा के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि मुकेश बोरा पर दुष्कर्म का आरोप हैं और पुलिस इसमें मामला भी दर्ज कर ली है लेकिन रेप का मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे बाद भी पुलिस मुकेश बोरा को गिरफ्तार नहीं की है। भरत नेगी ने कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के सरकार ने तत्परता दिखाते हुए डेयरी फेडरेशन प्रशासक से हटा दिया है ऐसे में अब मुकेश बोरा को नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]