Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी का मनाया गया जन्मदिन, किया गया यह आयोजन…

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हेमंत द्विवेदी के जन्मदिन के मौके पर लालकुआं के बेरीपड़ाव स्थित अष्टादशभुजा महालक्ष्मी मंदिर में सुंदरकांड का आयोजन किया गया, बड़ी संख्या में लोगों ने सुंदरकांड गायन में हिस्सा लिया। सुंदरकांड के आयोजन में हल्द्वानी और लालकुआं से बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। आयोजन के पश्चात सभी ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और दीर्घायु की कामना की, वही सुबह के समय हेमंत द्विवेदी के आवास पर पार्टी जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट समेत तमाम कार्यकर्ताओं और पदाधिकरियों ने हेमंत द्विवेदी को जन्मदिन की बधाई दी, इसके बाद आज दोपहर के समय सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जगदीश पंत, रमेश कुनियाल, बलवंत खोलिया, मनीष बोरा, प्रकाश आर्या, कमल जोशी, भीम रावत, भास्कर जोशी, बलबीर रावत, त्रिलोक नौला, सुरेश सम्मल, चंद्रप्रकाश तिवारी, प्रज्ञान भारद्वाज, जगदीश अग्रवाल, सहित कई लोग मौजूद रहे।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]